जय श्री शिद्ध बाबा की ....जय श्री भूमिया दादा की A beautiful village & sub tehshil In Faridabad District of Haryana State. It is the 22 km from Ballabgarh & 17 km from Plawal. .
गुरुवार, नवंबर 10, 2011
धान की फूस बनी चारा
धान की फूस आजकल चारा बन गयी है
पहले किसान इसे जला दिया करते थे लेकिन भुस की कीमत बढ़ने के कारन न तो किसान इसे जलाते है और न ही खेत मैं इसे जोतते है
वे या तो इसे अपने पसुओ के लिए रख लेते है या फिर इसे बेच देते है
यह १००० से १५०० प्रति किला बिक जाता है
क्योंकि इसके जलने पर सरकार ने भी प्रतिबंध लगा रखा है
अगर इसे कोई खेत मैं जलाता है तो उसे जुर्माना या कारावास हो सकती है
पशुओं के लिए जमा किया हुआ चारा
पुलिश वाले की अजीब परिस्थति में हत्या / आत्महत्या
गावं मोहना के हरी राम जो हरियाणा पुलिश में कार्यरत थे ,
उनकी पलवल ठाणे के अन्दर ही एक अजीब परिस्थति में मौत हो गई है
वो कई महीनो से सस्पेंड थे और वो परसों ही डयूटी पर लौटे थे
लेकिन उनकी हत्या उनकी ही सर्विस गन से कर दी गई है / हो गई है
उनके घरवालों ने थाना प्रभारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है
अभी तक किसी की इस मामले में गिरफ़्तारी नहीं हुई है
पलवल. जिला कारागार में तैनात वार्डन हरीराम की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना मिलते ही सिटी, सदर, कैंप, सीआईए पुलिस की टीम जेल पहुंची।
डीएसपी सिटी ने भी मौके का मुआयना किया। हरीराम की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में परिजन और रिश्तेदार भी जेल परिसर पहुंच गए। इनलोगों का कहना था कि सोची-समझी साजिश के तहत हरीराम की हत्या की गई है। वहीं, जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है।
परिजनों के भारी विरोध के बाद सिटी पुलिस को दो अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा। आरोपी अधिकारी में से एक फिलहाल पलवल जिला कारागार के सुपरिटेंडेंट हैं, जबकि दूसरे यहां सुपरिटेंडेंट रह चुके हैं।
परिजनों का आरोप : मृतक हरीराम के भाई शिवराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हरीराम की मंगलवार को दिन में ड्यूटी थी। इसके बाद फिर उसकी ड्यूटी रात में लगा दी गई। शिकायत के अनुसार हरीराम की रंजिश नीमका जेल के सुपरिंटेंडेंट अनिल जांगीड़ से चल रही थी। अनिल जांगीड़ पहले पलवल जेल में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात थे।
उन्होंने हरीराम को सस्पेंड भी किया था। यहां से जाने के बाद भी हरेराम को जांगीड परेशान करते रहे। शिकायत में मौजूदा जेल इंचार्ज की मदद से जांगीड पर हरीराम को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बुधवार की सुबह जांगीड़ को जेल में देखा भी गया था।
जेल प्रशासन की सफाई
पलवल जेल के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार ने बताया कि हरीराम के साथ सिपाही चांदीनाथ की ड्यूटी भी मंगलवार की रात लगी थी। लेकिन, चांदीनाथ ड्यूटी पर नहीं आया। बुधवार की सुबह बाहर से गेट खुलवाने की कोशिश असफल रहने के बाद सीढ़ी की मदद से अंदर देखने पर हरीराम मृत मिला। हालात से लग रहा था कि हरीराम ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और सिपाही के परिजनों को दी गई। पुलिस के आने के बाद ही घटनास्थल से राइफल हटाई गई।

सोमवार, नवंबर 07, 2011
पारंपरिक , सांस्किर्तिक व धार्मिक तरीके से देव उठाये गए ....
बुधवार, नवंबर 02, 2011
मोहना के राम लक्ष्मन ट्रस्ट में ट्विस्ट
मोहना का बड़ा मंदिर पांच गावों का मंदिर है जिसके पास 50 -60 किला हैं
मोहना के सबसे बड़े मंदिर की एक ट्रस्ट, राम लक्ष्मन ट्रस्ट के नाम से है
जो आस पास के गावों में सबसे धनि ट्रस्ट मानी जाती है
मामला ये है की इस मंदिर के बाबा ने मालिकाना हक़ के तहत कोर्ट में केस दर्ज कराया था
जिसे वो जीत कर ट्रस्ट की जमीन के मालिक हो गए हैं .
पर गावं के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं..
देखते हैं ...... आगे क्या होगा राम रे .........!!!!!
रविवार, अक्टूबर 30, 2011
शुक्रवार, अक्टूबर 28, 2011
मोहना में दिवाली मनाई जाती है धूम -धाम से
दिवाली मनाई जाती है धूम -धाम से , इस दिन मोहना बाज़ार में चोखी भीड़ होती है , आस पास के गाँव वाले भी मोहना बाज़ार से पटाखे और मिठाइयाँ खरीदने आते हैं
पारंपरिक ढंग से होती है गोवर्धन की पूजा , दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन की पूजा की जाती है ,
दिवाली के दो दिन बाद मनाते हैं भैया दूज का त्यौहार इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर गोला भेंट करती है
गुरुवार, अक्टूबर 20, 2011
सोमवार, अक्टूबर 17, 2011
बुधवार, सितंबर 28, 2011
मंगलवार, सितंबर 27, 2011
बाढ़ संभावित इलाके में हो रहा है प्लाट आबंटन
बाढ़ संभावित इलाके में हो रहा है प्लाट आबंटन
गावं मोहना में बाढ़ संभावित इलाके में गरीब आवाश योजना के तहत प्लोटों का आबंटन हो रहा है
शुक्रवार, सितंबर 16, 2011
यमुना नदी में छलांग लगाई, अभी तक लापता
यमुना नदी में छलांग लगाई, अभी तक लापता ...
कल गावं मोहना से सोहन लाल (भाट) के पुत्र दीपक (26 -27 ) नाम के लडके ने यमुना नदी में छलांग लगा दी !
पुलिश व गोता खोरों द्वारा लडके की तलाश नदी में जारी ....
सोमवार, सितंबर 12, 2011
गंगा से लापता :-
गंगा नदी से लापता :-
गावं मोहना से श्री चरण सिंह ( फड्डा ) का पौत्र व रमेश का पुत्र "सम्मे" बाबा रामदास के साथ 8 -10 दिन पहले ऋषिकेश स्थित ब्रहम पूरी के आश्रम में भंडारा करने गया था | वहां पर गंगा नदी में नहाते हुए वो लापता हो गया | अभी तक उसका कोई सुराक नहीं मिला है |
सम्मे के बड़े भाई की भी इसी तरह कई साल पहले यमुना नदी में डूबने से मौत हो चुकी है | डूबने के 4-5 दिन बाद गौता खोरों को उसकी लाश पेंटून पुल के ड्रम के नीचे मिली थी |
बुधवार, सितंबर 07, 2011
मंजिलों की ओर..............
मंजिलों की ओर..............
करके किस्मत मुट्ठी में बंद चलता हूँ मैं,
करके किस्मत मुट्ठी में बंद चलता हूँ मैं,
होंसलों के पंख फैलाकर उड़ता हूँ मैं ||
इस कदर दरकिनार हो जाती हैं मंजिलें,
ना करें पुरषार्थ तो खो जाती हैं मंजिलें,
इसलिए हर रश्म मंजिलों को पाने की अदा करता हूँ मैं ||
आजायें चाहे मिश्किलें भी जितनी,
एतबार है मुझे काबिलियत पर अपनी,
इसलिए मुश्किलात के हालात से भी ना डरता हूँ मैं ||
मंजिलों को पाने की चाह है, मेरे मन में,
स्पष्ट है मुकाम तक जाने की रह मेरे मन में,
इसलिए हर कदम मंजिलों की ओर रखता हूँ मैं ||
हर सफ़र आसान है, मुश्किल हर डगर है,
ये रास्तों का नहीं केवल सोच का असर है,
इसलिए सोच अपनी सकारात्मक रखता हूँ मैं ||
करके किस्मत मुट्ठी में बंद चलता हूँ मैं,
होंसलों के पंख फैलाकर उड़ता हूँ मैं,
मंजिलों को पाने की चाह है, मेरे मन में,
इसलिए हर कदम मंजिलों की ओर रखता हूँ मैं ||
-- जितेंदर मोहना ( बिट्टू )
मंगलवार, सितंबर 06, 2011
याद है मुझे ( स्मिर्ति )
याद है मुझे ........
वो तितलियों के पीछे भागना ,
और झुंडों में उलझ कर गिर जाना ||
याद है मुझे ........
वो बादलों की छायाँ के साथ-साथ दौड़ लगाना,
और हमारा उनसे हार जाना ||
याद है मुझे ........
पक्षिओं के पंख मुट्ठी में बंद करके फूँक से उडाना,
और उसे फिर से पकड़ना ||
याद है मुझे ........
जहाज की आवाज सुनते ही घर से बाहर निकल आना,
और जहाज की आवाज से भी ज्यादा सोर मचाना ||
याद है मुझे ........
उडती चीलों को अपनी पतंग बना लेना,
और बिना पतंग और डोर के पेच लड़ाना ||
याद है मुझे ........
पत्थर को यमुना में फेंकना,
और उसे ढूंड लाने के लिए दुबकी लगाना ||
याद है मुझे ........
मोहना की हर मन-मोहनी यादें ,
जो मेरे मन को महका देती हैं ||
......... जितेंदर मोहना ( बिट्टू )
शनिवार, सितंबर 03, 2011
पूर्व सरपंच पूरण सिंह स्वर्ग सिधारे
पूर्व सरपंच पूरण सिंह का देहांत हो गया है, जो की मोजुदा सरपंच दानी के ताऊ जी थे |
उधर दूसरी और पोस्ट मास्टर भूले राम जी भी स्वर्ग सिधार गए हैं |
दुर्घटना :-
भेंस और मोटर साईकिल सवार की टक्कर , भेंस ने मौके पे ही दम तोडा जबकि मोटर साईकिल सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है |
बुधवार, अगस्त 31, 2011
मोहना में ईद | ईद और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
मोहना में ईद का त्यौहार मनाया गया |
मोहना में मुस्लिम समुदाय के २०-३० घर हैं |
मोहना की मस्जिद व ईद - गाह पर लोगों ने निवाज अदा किया तथा आपस में ईद की मुबारक बाद दी |
मोहना समेत देशभर में बुधवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं।
ईद और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.......... जितेंदर मोहना ( बिट्टू )
सोमवार, अगस्त 29, 2011
गुरुवार, अगस्त 25, 2011
मंगलवार, अगस्त 23, 2011
श्री कृष्ण जन्म अष्टमी
मोहना मतलब - मन मोह लेने वाला, मन मोहना ( श्री कृष्ण )
लेकिन मोहना गावं में कोई श्री कृष्ण का मंदिर नहीं है |
फिर भी मोहना वासिओं के मन श्री कृष्ण के प्रति बहुत आस्था है |
श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर मोहना के मंदिरों को सजाया गया|
आधी रात तक भजन कीर्तन होते रहे और आधी रात को कृष्ण के जन्म के साथ ही लोगों को प्रशाद वितरित किया गया |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
you might like this
ok
LinkWithin
http://www.linkwithin.com/learn?ref=widget