मंगलवार, जुलाई 24, 2012

आज  गाँव की अनाज मंडी   मे मार्केट कमेटी बल्लाबगढ़ द्वारा  दुकानों को  खुली  बोली द्वारा बेचने का आयोजन किया गया .इच्चुख बोलीदाता इसमे बोली लगा  सकते हें.
संजय अदलखा  

The Taj


सोमवार, जुलाई 23, 2012

तीज :-

तीज :-

मोहना गाव में तीज का त्यौहार महिलाओं ने बड़ी धूम - धाम से मनाया ।

गाव की सभी महिलाओं व्  लड़कियों   ने पुराने बस स्टैंड पे स्थित स्कूल में नाच गानों से साथ तीज का पर्व मनाया



महिलाएं ने लोक गीत गाये "सखी री मैं तो ओढ़ चुनरिया जाउंगी मैले में, अ री री मेरो मन नाही लागे घर के झमेले में " और खूब नाची ।

शनिवार, जुलाई 14, 2012

गांव  मे धान की रोपाई का काम चालू हो गया  है किसान आजकल बहुत वव्यस्त हेंi  

संजय अदलकखा

बुधवार, जुलाई 04, 2012

बिजली गुल , चक्का जाम ।

बिजली गुल , चक्का जाम । 

आई दिन मोहना वासी बिजली की परेशानी झेल रहे हैं । इससे गुस्साए लोगों ने मंगल वार को रोड जाम कर दिया । आने जाने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी कई लोग तो वापस ही चले गए ।  मोहना गावं में केवल दिन में 1 घंटे ही बिजली आती है और रात में भी 3 से 4 घंटे बिजली आती है  और उप्पर से गर्मी की मार से लोग बहुत परेशां हैं । लेकिन प्रशासन पे इसका  कोई असर नहीं । इसलिए मोहना वाशिओं ने पुराने अड्डे पर चक्का जाम किया ।


शुक्रवार, जून 15, 2012

मोहना गाव में निगम के दस्ते ने तोड़ - फोड़ की

मोहना गाव में काल शाम निगम के दस्ते ने तोड़ - फोड़ की   ।

पुराना बस स्टैंड के निकट कुछ दिनों पहले प्लाट काटे गए थे ।

उन्हीं प्लाट में नीम भरने के बाद भर्त का काम चल रहा था और एक दूकान भी बनी हुई थी ।

काल शाम को निगम के दस्ते ने वहां तोड़ - फोड़ की ।

निगम के अनुसार वो जमीं खेतों की है और खेतों की जमीन पर रहवास के लिए घर या दूकान नहीं बना सकते ।

मंगलवार, जून 12, 2012

शिद्ध बाबा का बदलता स्वरूप !!!!!

शिद्ध बाबा का वर्तमान मंदिर ।।।
शिद्ध बाबा के वर्तमान पद चिन्ह ।
शिद्ध बाबा का बदलता स्वरूप !!!!! 

लोगों ने शिद्ध बाबा का रूप ही बदल दिया । सायद लोगों को शिद्ध बाबा की भक्ति किसी और रूप में करनी थी ।
लोगों ने बाबा का मंदिर तो बदला ही बदला बाबा की पद चिन्ह ही बदल दिए ।।

शिद्ध बाबा का प्राचीन मंदिर  बहुत ही छोटा था जिसमे लोग झुककर बाबा के दर्शन करते थे । जिसका मतलब था की हमें हमेसा बड़ों के सामने नतमस्तक रहना चाहिए ।
शिद्ध बाबा के प्राचीन पद चिन्ह जो अब मंदिर से बहार निकाल कर पीपल के पेड़ के नीचे रह दिए हैं ।

प्राचीन शिद्ध के पद चिन्हों के बाद बाबा की  ये मूर्ति मंदिर में स्थापित की  गई  । बाद में किसी ने इस  बाबा की मूर्ति को  किसी नालायक तत्वों ने उठाकर यमुना में फैक दिया । अब ये मूर्ति वर्तमान मंदिर के बाजु वाले मंदिर में राखी हुई है ।

गुरुवार, जून 07, 2012

मोहिया पुर का नाम मोहना कैसे पड़ा

लोगों  द्वारा कही सुनी  :-

बहुत पुरानी बात है !!!! कहा जाता है की मोहना गाव पहले वर्तमान यमुना नदी के उस पार बस्ता था ! तब गावं का नाम मोहिया पुर था जो अब बिगड़ कर मोहना हो गया है ।
मोहिया पुर बहुत ही समृद्ध गावं था सभी लोग हंसी खुसी मिल -जुल कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे  थे ।

ज्यादा तर लोगों का व्यवसाय खेती बाड़ी था और वो खेती   के काम में ही व्यस्त रहते थे । कुछ खली समय मिलता तो लोग चौपालों पे अपने दुख सुख की बातें करते ।

गावं की ओरतें भी काँधे से कंधा मिला कर खेतों में मर्दों का हाथ बटाया करती थी।
किसी भी प्रकार का किसी को कोई कष्ट नहीं था ।

एक बार एक किसान परेशां सर पे हाथ रखके बैठा हुआ था । देखने से ही पता चल रहा था की बेचारा बहुत परेशां है सायद किसी की चिंता है उसको ।

तभी किसी ने उसके काँधे पे हाथ रखा उस व्यक्ति ने ऊपर की तरफ मुह उठाया तो उसने देखा की उसके सामने एक हट्टा - खट्टा एक नोजवान खड़ा है । उसने पूछा भाई परेशां से लग रहे हो क्या बात है ।
उस व्यक्ति ने कहा क्या बताऊँ भाई खेत में फसल खड़ी है , ऊपर से बारिस आने वाली है । लेकिन उसे काटने के लिए मजदुर नहीं मिल रहे है ।
नोजवान ने कहा की भाई परेसान मत हो सब ठीक हो जायेगा ।

फिर क्या हुआ देखते ही देखते सारी फसल कट गई और गड़ा भी लग गया । किसान यह देख कर हैरान रह गया ।

और दोनों की दोस्ती हो गई ।।। दोनों की मित्रता गहरी हो गई ।।।  कई दिन बीत गए ......।।।

वो किसान एक दिन गावं के और लोगों से साथ बैठा बात कर रहा था तो उसने अपनी फसल काटने वाली बात लोगों को बताई । लोग डर गए !!!!

लोगों ने उसको बताया की भाई उससे दोस्ती अच्छी नहीं वो तो कोई "जिन्न " (भूत ) है ।

वो किसान भी डर गया उसने उससे छुटकारा पाने का उपाय पूछा । लोगों से उसे बताया की अब जब वो आये तो उसे बैठने के लिए गर्म ईंट दे देना ।

किसान ने ऐसा ही किया जब वो जिन्न उससे मिलने उसके पास आया तो उसने आलव से निकल कर उसे गर्म ईंट बैठने को दी वो जल गया तो उस जिन्न को बहुत गुस्सा आया और उने मोहिया पुर गावं को तहस - नहस कर दिया । और एक सुन्दर सा मोहिया पुर गावं बर्बाद हो गया । सब लोग डर  के मारे वहां से भाग कर यमुना नदी के इस पार आ गए  और यहीं बस गए ।

 इस पार आने के बाद मोहिया पुर का नाम मोहना पड़ा ।।।।।





मंगलवार, अप्रैल 24, 2012

मोहना अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई।

 मोहना अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। बल्लभगढ़ मंडी में सोमवार को हैफेड को खरीद करनी थी। हैफेड ने अब गेहूं खरीदने से मना कर दिया है। मोहना मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सरकारी खरीद करनी थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपना वारदाना मोहना मंडी में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन तथा भारतीय खाद्य निगम को दिया है। इसकी वजह से अब विभाग के पास वारदाना निबट गया है। मार्केट कमेटी के सचिव लेखचंद ने बताया कि इसलिए सोमवार को दोनों मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद पूरी तरह से बंद रही।

गुरुवार, मार्च 29, 2012

नाक , कान व गले का फ्री जांच शिविर

नाक , कान व गले का फ्री जांच शिविर  


दिनांक -1 अप्रैल 2012 


स्थान :- शहीद वीरेंद्र कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहना 


BY  :- FARIDABAD ENT HOSPITAL 

बुधवार, मार्च 28, 2012

गाँव मोहना में नवरातों की अष्टमी को माँ कालका का मेला लगता है ।
आस -पास के गाँव के लोग मेला देखने आते हैं तथा माँ कालका जी के दर्शन पाते हैं ।
माँ कालका भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं ।
मेले के उपलक्ष में दंगल का आयोजन भी किया जाता है ।
दूर - दूर से पहलवान दंगल में भाग लेने आते हैं था विजेता पहलवान को इनाम दिया जाता है ।

कहा जाता है की माँ कालका मोहना मंदिर का निर्माण पांडवों ने आज्ञात वास के दौरान किया था ।
मंदिर के आस - पास विशाल आकार पत्थर पांडवों के मजले भाई भीम के द्वारा लाये गए थे ।  

शुक्रवार, मार्च 23, 2012

मोहना में आइटीआइ का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद

 मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मोहना में आइटीआइ का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण मंत्री ने इसके निर्माण का टेंडर जल्दी छोड़ने का आश्वासन विधायक को लिखित में दिया है। पिछले वर्ष 19 मार्च को गांव जनौली में पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया की धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। विधायक तेवतिया ने मुख्यमंत्री हुड्डा से विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहना में आइटीआइ बनाने की मांग की थी, क्योंकि मोहना गांव के आसपास न तो कोई कालेज है और न ही कोई तकनीकी शिक्षण संस्थान। यहां से बल्लभगढ़ की दूरी 20 किलोमीटर तथा पलवल की दूरी 18 किलोमीटर है। विधायक की इस मांग पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने मोहना में आइटीआइ बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद अभी तक आइटीआइ पर लोकनिर्माण विभाग तथा प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मांग को लेकर विधायक तेवतिया ने विधानसभा सत्र में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला से मोहना में मुख्यमंत्री हुड्डा की घोषणा के अनुसार आइटीआइ बनाए जाने के बारे में पूछा था कि इसका निर्माण कार्य कब तक शुरू हो जाएगा। उनके जवाब में लोकनिर्माण मंत्री सुरजेवाला ने लिखित में विधायक के प्रश्न का जवाब दिया है कि आइटीआइ का जल्द ही टेंडर छोड़ दिया जाएगा और इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे उम्मीद है कि इस वर्ष में मोहना में आइटीआइ का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

आइटीआइ से दर्जनों गांवों को होगा लाभ

मोहना में आइटीआइ बनने से दयालपुर, अटाली, छायसां, मोठूका, अरुआ, चांदपुर, हीरापुर, नरियाला, मोहना, फतेहपुर बिल्लौच, जवां, अटेरना, जल्हाका, गोपीखेड़ा, सदरपुर, नाइनंगला, अमरपुर, कुलैना, बागपुर खादर, सोलड़ा, भोलडा, राजुपुर, दोसपुर, माला सिंह का फार्म, भूड़, नंगलिया आदि गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इन गांवों के विद्यार्थियों को आइटीआइ का प्रशिक्षण लेने के लिए कहीं और नहीं   जाना पड़ेगा। 

गुरुवार, मार्च 22, 2012


शीघ्र होगा मोहना से गोपिखेड़ा सड़क का निर्माण

पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा सरकार ने पृथला क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों को मंजूरी दे दी है। इनका निर्माण-कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां पर विकास कार्य शुरू नही किए गए हों। विधायक तेवतिया करनेरा से भनकपुर जाने वाली सड़क के निर्माण-कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।  मोहना से गोपीखेड़ा वाली सड़क व् अन्य सडकों को भी मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल जाएगी।

सोमवार, मार्च 19, 2012

माँ वैष्णो देवी ट्रस्ट की तरफ से दूसरा विशाल जागरण

माँ वैष्णो देवी ट्रस्ट की तरफ से  दूसरा  विशाल जागरण

दिनांक 24 /03 /2012   को
गुरूद्वारे के समीप मैन बाज़ार मोहना में माँ भगवती जागरण में आप सादर आमंत्रित हैं


गायक व कलाकार  :- टीटू मटका पार्टी

शनिवार, मार्च 10, 2012

मोहना की मस्त होली :-

मोहना की होली एक दम मस्त रही । सभी लोगों ने  होली का पूरा मजा लिया चाहे वो जवान हो , बुढा हो  या बच्चा ।
लोग  होली के गानों पर खूब जम कर नाचे । आधी रात तक लोग आल्हा, ढोला व् होली के गीतों पे, सपेरों की बीन , ढोल -तासों की थाप व् डी जे की तान पर  नाचते रहे ।




लोगों ने जयकारों के साथ होली का दहन किया तथा बाल भी भूनी ।

सोमवार, मार्च 05, 2012

कुछ यूँ हो जाता है मिलट्री में जाते ही हुलिया चेंज




                                                       अब ----------------------जब 
नाम - यतिन अरोड़ा 
पिता का नाम - यश पाल
गावं - मोहना 
 जन्म -October 19, 1993
पोस्ट - laftinant -Officers Training Academy, Gaya

you might like this

ok

LinkWithin

http://www.linkwithin.com/learn?ref=widget