बुधवार, मार्च 28, 2012

गाँव मोहना में नवरातों की अष्टमी को माँ कालका का मेला लगता है ।
आस -पास के गाँव के लोग मेला देखने आते हैं तथा माँ कालका जी के दर्शन पाते हैं ।
माँ कालका भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं ।
मेले के उपलक्ष में दंगल का आयोजन भी किया जाता है ।
दूर - दूर से पहलवान दंगल में भाग लेने आते हैं था विजेता पहलवान को इनाम दिया जाता है ।

कहा जाता है की माँ कालका मोहना मंदिर का निर्माण पांडवों ने आज्ञात वास के दौरान किया था ।
मंदिर के आस - पास विशाल आकार पत्थर पांडवों के मजले भाई भीम के द्वारा लाये गए थे ।  

शुक्रवार, मार्च 23, 2012

मोहना में आइटीआइ का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद

 मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मोहना में आइटीआइ का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। लोकनिर्माण मंत्री ने इसके निर्माण का टेंडर जल्दी छोड़ने का आश्वासन विधायक को लिखित में दिया है। पिछले वर्ष 19 मार्च को गांव जनौली में पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया की धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आए थे। विधायक तेवतिया ने मुख्यमंत्री हुड्डा से विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहना में आइटीआइ बनाने की मांग की थी, क्योंकि मोहना गांव के आसपास न तो कोई कालेज है और न ही कोई तकनीकी शिक्षण संस्थान। यहां से बल्लभगढ़ की दूरी 20 किलोमीटर तथा पलवल की दूरी 18 किलोमीटर है। विधायक की इस मांग पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने मोहना में आइटीआइ बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद अभी तक आइटीआइ पर लोकनिर्माण विभाग तथा प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मांग को लेकर विधायक तेवतिया ने विधानसभा सत्र में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला से मोहना में मुख्यमंत्री हुड्डा की घोषणा के अनुसार आइटीआइ बनाए जाने के बारे में पूछा था कि इसका निर्माण कार्य कब तक शुरू हो जाएगा। उनके जवाब में लोकनिर्माण मंत्री सुरजेवाला ने लिखित में विधायक के प्रश्न का जवाब दिया है कि आइटीआइ का जल्द ही टेंडर छोड़ दिया जाएगा और इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे उम्मीद है कि इस वर्ष में मोहना में आइटीआइ का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

आइटीआइ से दर्जनों गांवों को होगा लाभ

मोहना में आइटीआइ बनने से दयालपुर, अटाली, छायसां, मोठूका, अरुआ, चांदपुर, हीरापुर, नरियाला, मोहना, फतेहपुर बिल्लौच, जवां, अटेरना, जल्हाका, गोपीखेड़ा, सदरपुर, नाइनंगला, अमरपुर, कुलैना, बागपुर खादर, सोलड़ा, भोलडा, राजुपुर, दोसपुर, माला सिंह का फार्म, भूड़, नंगलिया आदि गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इन गांवों के विद्यार्थियों को आइटीआइ का प्रशिक्षण लेने के लिए कहीं और नहीं   जाना पड़ेगा। 

गुरुवार, मार्च 22, 2012


शीघ्र होगा मोहना से गोपिखेड़ा सड़क का निर्माण

पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा सरकार ने पृथला क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों को मंजूरी दे दी है। इनका निर्माण-कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां पर विकास कार्य शुरू नही किए गए हों। विधायक तेवतिया करनेरा से भनकपुर जाने वाली सड़क के निर्माण-कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।  मोहना से गोपीखेड़ा वाली सड़क व् अन्य सडकों को भी मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल जाएगी।

सोमवार, मार्च 19, 2012

माँ वैष्णो देवी ट्रस्ट की तरफ से दूसरा विशाल जागरण

माँ वैष्णो देवी ट्रस्ट की तरफ से  दूसरा  विशाल जागरण

दिनांक 24 /03 /2012   को
गुरूद्वारे के समीप मैन बाज़ार मोहना में माँ भगवती जागरण में आप सादर आमंत्रित हैं


गायक व कलाकार  :- टीटू मटका पार्टी

शनिवार, मार्च 10, 2012

मोहना की मस्त होली :-

मोहना की होली एक दम मस्त रही । सभी लोगों ने  होली का पूरा मजा लिया चाहे वो जवान हो , बुढा हो  या बच्चा ।
लोग  होली के गानों पर खूब जम कर नाचे । आधी रात तक लोग आल्हा, ढोला व् होली के गीतों पे, सपेरों की बीन , ढोल -तासों की थाप व् डी जे की तान पर  नाचते रहे ।




लोगों ने जयकारों के साथ होली का दहन किया तथा बाल भी भूनी ।

सोमवार, मार्च 05, 2012

कुछ यूँ हो जाता है मिलट्री में जाते ही हुलिया चेंज




                                                       अब ----------------------जब 
नाम - यतिन अरोड़ा 
पिता का नाम - यश पाल
गावं - मोहना 
 जन्म -October 19, 1993
पोस्ट - laftinant -Officers Training Academy, Gaya

रविवार, फ़रवरी 26, 2012

फिर से होगी मोहना उपतहसील की हदबंदी


 तिगांव व मोहना उपतहसील की हदबंदी का मामला विधानसभा में उठने के बाद जिला प्रशासन नई हदबंदी की रिपोर्ट बनाने में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, दोनों उपतहसील की हदबंदी इस तरह तरह तैयार की जा रही है कि फरीदाबाद व बल्लभगढ़ उपमंडल में समुचित गांव भी आ जाएं और प्रभावित गांव भी समायोजित हो जाएं। तिगांव व मोहना उपतहसील में शामिल गांवों में कुछ गांवों के लोगों ने हदबंदी पर आपत्ति जताई है। राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने जवाब दिया था कि सरकार ने प्रभावित गांवों को समायोजित कराने के लिए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के एसडीएम का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित गांवों के लोगों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।  दिसंबर 2011 में राज्य मंत्रिपरिषद ने दोनों गांवों को उपतहसील देने की अधिसूचना पर अंतिम मोहर लगा दी थी। कौन गांव किस उपतहसील में हुआ था शामिल : अधिसूचना के अनुसार,  नई मोहना उप तहसील में गांव अटाली, नरहावली, नरियाला, पन्हैड़ा खुर्द, पन्हैड़ा कलां, जवां, अटेरना, मोहना, छांयसा, मोठूका, चांदपुर, अरुआ, नंगला, कौराली, जुन्हैड़ा, शाहजहांपुर, फैजपुर खादर, साहुपुरा खादर, नया गांव, इमामुद्दीनपुर, बहादुपुर, मंझावली, घरोड़ा, घुड़ासन, रायपुर कलां, बदरौला, प्रहलादपुर को शामिल किया गया। क्या है ग्रामीणों की मांग नई अधिसूचना पर मोहना उपतहसील में शामिल गांव बदरौला, प्रहलादपुर, कौराली, अरुआ, चांदपुर, फज्जूपुर के ग्रामीण चाहते हैं कि उनकी उपतहसील तिगांव बने और मवई, वजीरपुर, पलवली, ददसिया के ग्रामीण चाहते हैं कि पुरानी तहसील फरीदाबाद में ही रहे। कांग्रेस नेता ललित नागर ने इस मुद्दे पर ज्ञापन संबंधित गांववासियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी सौंपा था। इसी तरह कांग्रेस नेता रूप सिंह नागर ने भी हदबंदी दुरुस्त करने के लिए सांसद अवतार सिंह भड़ाना के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री भेजा था।

मंगलवार, फ़रवरी 07, 2012

मोहना-छांयसा मार्ग का निर्माण जल्द


मोहना-छांयसा मार्ग का निर्माण जल्द
 वर्षो बाद क्षेत्रवासियों की मांग अब पूरी होने वाली है। क्योंकि रविवार को पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने 17 करोड़ की लागत से बनने वाले मोहना-छांयसा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह मार्ग जनवरी 2013 तक तैयार कर दिया जाएगा। मोहन-छांयसा मार्ग को 17 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। यह पैसा नाबार्ड फंड से लगाया गया है। सड़क बनने से लगभग पांच दर्जन गांवों के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सीसी ब्लाक की सड़क व सड़क के साथ नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा सड़क की तीन साल तक की गारंटी रहेगी।

सोमवार, फ़रवरी 06, 2012

गोकुल ठाकुर राम लक्ष्मण मंदिर के महंत

डीसी डा. प्रवीण कुमार से न्याय की गुहार लगाने आया पीड़ित परिवार पांच दिन तक डीसी के निवास स्थान के सामने अनशन किया था ।






गोकुल दास व् इनका परिवार सेक्टर-12 लघु सचिवालय के समक्ष अनशन पर  बैठ गया था इनके कुछ फोटो 

Rural Lok Adalat At Mohana Village In Faridabad


ये तस्वीरे 15  मई 2011 की हैं , राज्य विधयक सेवा प्राधिकरण चंडीगढ़ के निर्देशानुशार और जिला सत्र न्यायाधीश दर्शन सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिंह की देखरेख में गांव मोहना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीड लोक अदालत का आयोजन किया गया था  | इस लोक अदालत की अध्यक्षता मोना सिंह जज फरीदाबाद ने किया था  | मई से अब तक इस प्रकार की लोक अदालत का आयोजन नहीं किया गया है ।----- जितेंदर मोहना 

मंगलवार, जनवरी 31, 2012

बाल काटना बना प्रोफेसन

पुराने समय मैं केवल नाई जाति वाले ही बाल कटा करते थे !
लेकिन आज यह कार्य अन्य जाति वाले भी कर रहे हैं १
मोहना गाँव के त्रिलोक का कहना है जो की पिछड़ी जाति से सम्बन्ध रखता है कि
मुझे कोई भी परेशानी नहीं है ! मेरा यह काम खूब चलता है !
और मैं ३०० रुपए प्रतिदिन  के आस-पास कमा लेता हूँ !
और कभी-कभी ५०० रुपए भी !
तो कहना यह है कि लोगों मैं भेद -भाव कि भावना धीरे -धीरे गाँव मैं भी समाप्त होती जा रही है !


शुक्रवार, जनवरी 27, 2012

ग्राम पंचायत मोहना :-

                                                              ग्राम पंचायत मोहना :-
                                                             सरपंच व सभी मेम्बर  


सोमवार, जनवरी 23, 2012

खुले आसमान में एक साथ उड़ते पक्षी 
बाढ़ के बाद निकली रेती , यमुना अपने साथ रेती बहा कर लाती है और जब यमुना का बहाव कम हो जाता है तो रेती धीरे -धीरे बैठने लगाती है । 
  

बाढ़ के बाद हुआ जबरदस्त भूमि कटाव

भरी यमुना में नहाते लोग ।

 बाढ़ को देखने उमड़ी मोहना पुल के ऊपर भीड़

बाढ़ का लुफ्त उठाते लोग 

बागपुर रोड पर बाढ़ का पानी
यमुना का भयानक रूप 

 भुस का बोंगा यमुना में बहता हुआ

गेस्ट हॉउस में भी भरा बाढ़ का पानी ।

बुधवार, जनवरी 18, 2012

मोहना की शान :-

मोहना की शान :-

नाम - यतिन अरोड़ा 
पिता का नाम - यश पाल
गावं - मोहना 
 जन्म -October 19, 1993
पोस्ट - laftinant -Officers Training Academy, Gaya

रविवार, जनवरी 01, 2012

1 जनवरी को शहीद वीरेंदर के जन्म दिवस को धूम - धाम से मनाया गया

1 जनवरी को शहीद वीरेंदर के जन्म दिवस को धूम - धाम से मनाया गया

इस दिन कबड्डी प्रितियोगता का आयोजन किया गया

और विजेता टीम को रघुवीर तेवतिया ने इनाम वितरित किये

मोहना उपतहसील में 12 गांवों को किया जाए शामिल

मोहना उपतहसील में 12 गांवों को किया जाए शामिल
 
 खादर क्षेत्र के 12 गांवों को हाल ही में बनाई गई मोहना उप तहसील में शामिल करने की मांग लेकर नवगठित खादर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गत शुक्रवार को गुड़गांव मंडलायुक्त टीसी शर्मा से मुलाकात किया। टीसी शर्मा ने समिति की इस मांग का शीघ्र हल निकालने का आश्वासन दिया है। समिति के पदाधिकारी इससे पहले इसी मसले में जिला उपायुक्त डा. राकेश गुप्ता से भी मिल चुके हैं। समिति के संस्थापक विकेश बैनीवाल ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने मोहना को उप तहसील बना दिए जाने की घोषणा की थी। मोहना उप तहसील में खादर क्षेत्र के गांव बागपुर समेत करीब 12 गांवों को शामिल नहीं किया गया है। इन गांवों के लोगों को अपने कार्यो के लिए पलवल के धक्के खाने पड़ रहे हैं। पहले ये सभी गांव बल्लभगढ़ तहसील में आते थे, इस लिहाज से ये सभी गांव अब मोहना उप तहसील में किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों की परेशानी हल हो सके। मांग को लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल बीती 28 दिसंबर को जिला उपायुक्त डा. राकेश गुप्ता से मिला था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल 30 दिसंबर को गुड़गांव में मंडल आयुक्त टीसी शर्मा से मिला। मंडल आयुक्त से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य जगदीश नंबरदार, भगवान सिंह, जयप्रकाश गोयल, प्रधान कमल भाटी, उप प्रधान प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष हसंराज, महासचिव युधिष्ठर, राजेश्र्वर, रामशरण, भारतपाल और राजेंद्र शर्मा समेत 12 गांवों के पंच-सरपंच शामिल थे। आरपी शर्मा बने प्रधान फरीदाबाद : रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अरावली विहार के द्विवार्षिक चुनाव में आरपी शर्मा प्रधान चुने गए हैं, जबकि आरबी सिंह वरिष्ठ उप प्रधान मनोनीत हुए हैं। इस अवसर पर महासचिव सिंह ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में उप प्रधान घनश्याम विनायक, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सहायक कोषाध्यक्ष विपिन सिंघल मनोनीत हुए हैं। कार्यकारी सदस्यों में रामराज पासवान, कुसुम लखानी, आनंद दूबे और जसबीर सिंह शामिल हैं। नरपति सिंह को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।

you might like this

ok

LinkWithin

http://www.linkwithin.com/learn?ref=widget