मंगलवार, जनवरी 31, 2012

बाल काटना बना प्रोफेसन

पुराने समय मैं केवल नाई जाति वाले ही बाल कटा करते थे !
लेकिन आज यह कार्य अन्य जाति वाले भी कर रहे हैं १
मोहना गाँव के त्रिलोक का कहना है जो की पिछड़ी जाति से सम्बन्ध रखता है कि
मुझे कोई भी परेशानी नहीं है ! मेरा यह काम खूब चलता है !
और मैं ३०० रुपए प्रतिदिन  के आस-पास कमा लेता हूँ !
और कभी-कभी ५०० रुपए भी !
तो कहना यह है कि लोगों मैं भेद -भाव कि भावना धीरे -धीरे गाँव मैं भी समाप्त होती जा रही है !


शुक्रवार, जनवरी 27, 2012

ग्राम पंचायत मोहना :-

                                                              ग्राम पंचायत मोहना :-
                                                             सरपंच व सभी मेम्बर  


सोमवार, जनवरी 23, 2012

खुले आसमान में एक साथ उड़ते पक्षी 
बाढ़ के बाद निकली रेती , यमुना अपने साथ रेती बहा कर लाती है और जब यमुना का बहाव कम हो जाता है तो रेती धीरे -धीरे बैठने लगाती है । 
  

बाढ़ के बाद हुआ जबरदस्त भूमि कटाव

भरी यमुना में नहाते लोग ।

 बाढ़ को देखने उमड़ी मोहना पुल के ऊपर भीड़

बाढ़ का लुफ्त उठाते लोग 

बागपुर रोड पर बाढ़ का पानी
यमुना का भयानक रूप 

 भुस का बोंगा यमुना में बहता हुआ

गेस्ट हॉउस में भी भरा बाढ़ का पानी ।

बुधवार, जनवरी 18, 2012

मोहना की शान :-

मोहना की शान :-

नाम - यतिन अरोड़ा 
पिता का नाम - यश पाल
गावं - मोहना 
 जन्म -October 19, 1993
पोस्ट - laftinant -Officers Training Academy, Gaya

रविवार, जनवरी 01, 2012

1 जनवरी को शहीद वीरेंदर के जन्म दिवस को धूम - धाम से मनाया गया

1 जनवरी को शहीद वीरेंदर के जन्म दिवस को धूम - धाम से मनाया गया

इस दिन कबड्डी प्रितियोगता का आयोजन किया गया

और विजेता टीम को रघुवीर तेवतिया ने इनाम वितरित किये

मोहना उपतहसील में 12 गांवों को किया जाए शामिल

मोहना उपतहसील में 12 गांवों को किया जाए शामिल
 
 खादर क्षेत्र के 12 गांवों को हाल ही में बनाई गई मोहना उप तहसील में शामिल करने की मांग लेकर नवगठित खादर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गत शुक्रवार को गुड़गांव मंडलायुक्त टीसी शर्मा से मुलाकात किया। टीसी शर्मा ने समिति की इस मांग का शीघ्र हल निकालने का आश्वासन दिया है। समिति के पदाधिकारी इससे पहले इसी मसले में जिला उपायुक्त डा. राकेश गुप्ता से भी मिल चुके हैं। समिति के संस्थापक विकेश बैनीवाल ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने मोहना को उप तहसील बना दिए जाने की घोषणा की थी। मोहना उप तहसील में खादर क्षेत्र के गांव बागपुर समेत करीब 12 गांवों को शामिल नहीं किया गया है। इन गांवों के लोगों को अपने कार्यो के लिए पलवल के धक्के खाने पड़ रहे हैं। पहले ये सभी गांव बल्लभगढ़ तहसील में आते थे, इस लिहाज से ये सभी गांव अब मोहना उप तहसील में किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीणों की परेशानी हल हो सके। मांग को लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल बीती 28 दिसंबर को जिला उपायुक्त डा. राकेश गुप्ता से मिला था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल 30 दिसंबर को गुड़गांव में मंडल आयुक्त टीसी शर्मा से मिला। मंडल आयुक्त से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य जगदीश नंबरदार, भगवान सिंह, जयप्रकाश गोयल, प्रधान कमल भाटी, उप प्रधान प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष हसंराज, महासचिव युधिष्ठर, राजेश्र्वर, रामशरण, भारतपाल और राजेंद्र शर्मा समेत 12 गांवों के पंच-सरपंच शामिल थे। आरपी शर्मा बने प्रधान फरीदाबाद : रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अरावली विहार के द्विवार्षिक चुनाव में आरपी शर्मा प्रधान चुने गए हैं, जबकि आरबी सिंह वरिष्ठ उप प्रधान मनोनीत हुए हैं। इस अवसर पर महासचिव सिंह ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में उप प्रधान घनश्याम विनायक, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सहायक कोषाध्यक्ष विपिन सिंघल मनोनीत हुए हैं। कार्यकारी सदस्यों में रामराज पासवान, कुसुम लखानी, आनंद दूबे और जसबीर सिंह शामिल हैं। नरपति सिंह को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।

शनिवार, दिसंबर 31, 2011

सोमवार, दिसंबर 26, 2011

मोहना को उपतहसील बनाने पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह

पृथला के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि विकास में क्षेत्र के किसी भी गांवों को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। तेवतिया गांव मोहना को उपतहसील बनाने पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहना उपतहसील व अलावलपुर रेलवे क्रासिंग पुल की मांग पिछले काफी समय से चली आ रही थी। इस मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भी कई बार मोहना में जनसभाओं के दौरान जल्द पूरी करने की घोषणा की थी । 19 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड्डा की धन्यवाद रैली में उन्होंने रेलवे पुल, मोहना उपतहसील, मोहना में आइटीआइ के अलावा अन्य कई मांगें रखी थी। मुख्यमंत्री ने तीनों मांगों को पूरा कर दिखाया है। मोहना उपतहसील बन चुका है और आइटीआइ भी जल्द मंजूर हो जाएगी । गावं की तरफ से बुजुर्गो ने विधायक का पगड़ी बांधकर सम्मान किया। पंचायत समिति बल्लभगढ़ के चेयरमैन महेंद्र सिंह, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार, महासचिव दानी, पंचायत समिति पलवल के वाइस चेयरमैन लक्ष्मण सिंह तंवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपी चंद शर्मा, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य मुकेश भाटी, भूपेश रावत, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य तरुण तेवतिया, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य बिजेंद्र आर्य, नेत्रपाल, बंटी हुड्डा, जिला पार्षद हरकेश ने भी समारोह को संबोधित किया। यमुना पार के 12 गांव भी मोहना को अपनी तहसील बनाना चाहते हैं इसलिए खादर वासियों ने रोड जाम करने का एलान किया है |  

शुक्रवार, दिसंबर 16, 2011

उपतहसील बनने से ग्रामीण हुए खुश


उपतहसील बनने से ग्रामीण हुए खुश
मोहना गांव को अब उपतहसील बना दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्षो से लंबित चली आ रही उनकी घोषणाओं के तहत तिगांव व मोहना को भी उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा कर दी है। इससे भी इन दोनों गांवों के आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को काफी राहत मिलेगी। मालूम हो कि मंगलवार चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में फरीदाबाद जिला से संबंधित उपरोक्त निर्णयों को हरी झंडी दे दी है।  मोहना उपतहसील में होंगे 28 गांव शामिल मोहना उपतहसील के नए स्वरूप में आसपास के 28 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें एक कानूनगो सर्कल छायंसा, सात पटवार घर, एक खंड, एक थाना शामिल होंगे। उपतहसील का कुल क्षेत्रफल 12715 हैक्टेयर होगा तथा 2001 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 61,473 थी। यह उपतहसील बल्लभगढ़ उपमंडल का हिस्सा रहेगी।

बुधवार, दिसंबर 14, 2011

नये वर्ष की नई शुरुआत !!!!!

नये वर्ष की नई शुरुआत !!!!! 


क्यूँ मनाते  हो नये वर्ष को स्पेशल,
क्यूँ बदल देते हो एक जनवरी को एक नये दिन के रूप में ,
बदलना है तो हर पल को बदलो ,
                    हर क्षण को बदलो !! 


क्यूँ बदलना चाहते हो 
हर फूल को, हर खुशबू को ,
बदलना है तो हर चमन को बदलो ,
                      हर गुलशन को बदलो !! 



क्यूँ बदलना चाहते हो 
हर चाँद को, हर सितारे को ,
बदलना है तो इस आसमान को बदलो 
                      इस गगन को बदलो !! 



क्यूँ बदलना चाहते हो 
हर गावों को, हर शहर को ,
बदलना है तो अपने देश को बदलो ,
                      इस वतन को बदलो !! 



क्यूँ बदलना चाहते हो 
हर इन्सान को, हर शख्स को ,
बदलना है तो चितवन को बदलो 
                      अपने मन को बदलो !! 


बदल डालो हर गुलिश्तान को ,आसमान  को ,इस जहान को ,


अगर ज्यादा ही तमन्ना है बदलने की तो 
केवल अपनी अंतरात्मा को बदलो ,
अपने जहन को बदलो ,


तब बदल जाएगा अपने आप ही ....
ये नज़ारा , ये मंज़र , ये गुलिश्तान, ये आसमान, ये जहान
और यही होगी नए वर्ष की नयी पहचान .........


                                                                    लेखक :- जितेंदर कुमार मोहना  (बिट्टू)   
                                                                                 9813 197 197  
                                                                                  


गुरुवार, दिसंबर 08, 2011

मोहना उप-तहसील बनाने की प्रकिर्या तेज

जिला प्रशासन  ने  मोहना गांव को  उप-तहसील बनाने की प्रकिर्या बहुत तेज कर दी  है !
गाँव का खाका बना लिया गया है !
आपको याद होगा की  मुख्यमंत्री भूपेंदरसिंह हुड्डा ने विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया की मांग पर मार्च 2011 मे जनोली की रेली मैं मोहना को
उप -तहसील बनाने की घोषणा की थी ! इसलिए जिला पिर्शासन ने मोहना को उप -तहसील बनाने का  नक्शा बना लिया है !
मोहना में बल्लाब्गढ़  उप-मंडल के 34 गाँवों को शामिल किया गया है !


जिनमें  से शामिल मुख्य गाँव निम्न: है !
अटाली ,निरहावली,नरियाला, पन्हेरा खुर्द ,पन्हेरा कलां ,जवां,अटेरना ,
मोहना ,छांयसा ,मोठुका ,चांदपुर ,अर्रुआ ,नंगला ,कोरली ,जुनेहडा,
सह्जाहंपुर,फेजपुर खादर ,सहुपुरा ,
नया गाँव ,मंझावली,घरोड़ा,घुडासन,रायपुर कलां ,बदरोला,प्रह्लादपुर आदि !

गुरुवार, नवंबर 24, 2011

मोहना मैं घना कोहरा

मोहना  मैं आजकल  सुबह -सुबह  घना कोहरा देखेने को मिलता है !
इसी कारण कुछ लोग देर से उठ रहें हैं !
५ से ६ फुट की दुरी पर कुछ भी दिखाई नही देता













सुबह ६:३० के आस-पास का मौसम

गुरुवार, नवंबर 17, 2011

आओ ..!!!! कुछ देहाती शब्द सीखें ...

         आओ .!!!!   कुछ देहाती शब्द सीखें  ... 


 Dehati (Mohna's language) Hindi                      English    

मैनिया                              मोहना वासी           villagers who lives in Mohna 
चोखा                                अच्छा , बढ़िया       Good
सकारे                               कल                        Tomorrow 
दोथायाँ                             सुबह                       Morning 
भातेरो                              काफी, बहुत            Sufficient 
पोणी                                 पानी                      Water
पल्ले दिन                         परसों                      Day after tomorrow
निखालस                          केवल                     Only
चौकस                              सावधान                 Carefull 
 दंगली                              सरारती                   Noughty  

बुधवार, नवंबर 16, 2011

संभल कर लगायें दौड़

आजकल गाँव मैं सुबह -सुबह दौड़ लगाने का बहुत क्रेज है ! 
सुबह ५ बजे के आसपास
जमुना पुल रोड पर ,
हीरापुर रोड पर,
अमरपुर रोड पर
अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है !
मोहना के लिए यह अच्छी बात है की लोग अपने सवास्थ का ख्याल रख रहें हैं लेकिन थोडा संभल कर क्योंकि ये सारे रोड ट्राफिक रोड है !
सुबह ५ बजे के आसपास अँधेरा होता है कोई भी हादसा हो सकता है !
ऐसा न हो की कोई सुबह आपके लिए मनहूस हो
इसलिए मोहना की कम ट्रेफिक वाली जगहों पर ही दौड़ लगायें या कसरत करें 
  सड़क के बीच कसरत करते लोग                                                                मसलन :

                                                                  स्टेडियम 
                                                                  अटेरना रोड 
                                                                  अनाज मण्डी
                                                               यहाँ ट्रेफिक कम होता है ! 

गुरुवार, नवंबर 10, 2011

गेंहूँ की बिजाई की तयारी शुरू

गेंहूँ की बिजाई की तयारी  शुरू  हो गयी है
लोग अपने खेतों की जुताई कर रहें हैं
और कुछ खेतों मैं पानी लगा रहें हैं

साथ ही डी ए पी न मिलने की वजह से वो चिंतित हैं

६४ फुट का रास्ता पैदल राहगीर को जगह नहीं

खेरा देवत  चौक मोहना गाँव का सबसे बड़ा चौक है इसकी चौड़ाई ६४ फुट के आसपास है
लेकिन नालियाँ सही तरह न बनी न होने के कारन यहाँ बहुत पानी भर जाता है
इसके कारन लोगो को वाहन चलाने मैं यहाँ तक की पैदल चलने तक मै परेशानी होती है











कुछ इस तरह भरता है यहाँ पानी

धान की फूस बनी चारा

धान की फूस आजकल चारा बन गयी है
पहले किसान इसे जला दिया करते थे लेकिन भुस की कीमत बढ़ने के कारन न तो किसान इसे जलाते है और न ही खेत मैं इसे जोतते है
वे या तो इसे अपने पसुओ के लिए रख लेते है या फिर इसे बेच देते है
यह १००० से १५०० प्रति किला बिक जाता है
क्योंकि इसके जलने पर सरकार ने भी प्रतिबंध लगा रखा है
अगर इसे कोई खेत मैं जलाता है तो उसे जुर्माना या कारावास हो सकती है





पशुओं के लिए जमा किया हुआ चारा

पुलिश वाले की अजीब परिस्थति में हत्या / आत्महत्या

गावं मोहना के हरी राम जो हरियाणा पुलिश में कार्यरत थे , 

उनकी पलवल  ठाणे के अन्दर ही एक अजीब परिस्थति में मौत हो गई है 

वो कई महीनो से सस्पेंड थे और वो परसों ही डयूटी पर लौटे थे 

लेकिन उनकी हत्या उनकी ही सर्विस गन से कर दी गई है / हो गई है 

उनके घरवालों ने थाना प्रभारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया   है 

अभी तक किसी की इस मामले में गिरफ़्तारी नहीं हुई है  


पलवल. जिला कारागार में तैनात वार्डन हरीराम की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना मिलते ही सिटी, सदर, कैंप, सीआईए पुलिस की टीम जेल पहुंची। 

डीएसपी सिटी ने भी मौके का मुआयना किया। हरीराम की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में परिजन और रिश्तेदार भी जेल परिसर पहुंच गए। इनलोगों का कहना था कि सोची-समझी साजिश के तहत हरीराम की हत्या की गई है। वहीं, जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है।

परिजनों के भारी विरोध के बाद सिटी पुलिस को दो अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करना पड़ा। आरोपी अधिकारी में से एक फिलहाल पलवल जिला कारागार के सुपरिटेंडेंट हैं, जबकि दूसरे यहां सुपरिटेंडेंट रह चुके हैं। 

परिजनों का आरोप : मृतक हरीराम के भाई शिवराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हरीराम की मंगलवार को दिन में ड्यूटी थी। इसके बाद फिर उसकी ड्यूटी रात में लगा दी गई। शिकायत के अनुसार हरीराम की रंजिश नीमका जेल के सुपरिंटेंडेंट अनिल जांगीड़ से चल रही थी। अनिल जांगीड़ पहले पलवल जेल में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात थे। 

उन्होंने हरीराम को सस्पेंड भी किया था। यहां से जाने के बाद भी हरेराम को जांगीड परेशान करते रहे। शिकायत में मौजूदा जेल इंचार्ज की मदद से जांगीड पर हरीराम को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बुधवार की सुबह जांगीड़ को जेल में देखा भी गया था। 

जेल प्रशासन की सफाई

पलवल जेल के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार ने बताया कि हरीराम के साथ सिपाही चांदीनाथ की ड्यूटी भी मंगलवार की रात लगी थी। लेकिन, चांदीनाथ ड्यूटी पर नहीं आया। बुधवार की सुबह बाहर से गेट खुलवाने की कोशिश असफल रहने के बाद सीढ़ी की मदद से अंदर देखने पर हरीराम मृत मिला। हालात से लग रहा था कि हरीराम ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और सिपाही के परिजनों को दी गई। पुलिस के आने के बाद ही घटनास्थल से राइफल हटाई गई।


सोमवार, नवंबर 07, 2011

पारंपरिक , सांस्किर्तिक व धार्मिक तरीके से देव उठाये गए ....

मोहना गाँव में पारंपरिक , सांस्किर्तिक व धार्मिक तरीके से देव उठाये गए 

लोगों ने अपने अपने घर की दहलीज पर पैरों के निशान बनाये 

तथा नारायण का चित्र दिवार पर बना कर व लोक गीत  

"उठो देव , बैठो देव ,
जब तो सोये साढ़ मॉस,
अब तो उठो कातिक मॉस "

 के साथ पारम्परिक तरीके से उसकी पूजा की 

अब से शादी -ब्याह शुरू हो जाएँगे 
 


you might like this

ok

LinkWithin

http://www.linkwithin.com/learn?ref=widget